शैक्षणिक भ्रमण पर अस्कोट पहुंचे

Spread the love

-एलएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जाना पाल वंश का इतिहास
पिथौरागढ़। नगर के एलएसएम महाविद्यालय सैन्य विभाग के शैक्षणिक भ्रमण पर अस्कोट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाल वंश के इतिहास के बारे में जाना। उन्होंने महल का भ्रमण कर पाल वंश की तलवारें व अन्य उपकरणों व अन्य रियासतों के बारे में जानकारी एकत्र की। महाविद्यालय के 100 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का एक दल जिला मुख्यालय से अस्कोट पहुंचा। दल के संयोजक डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पाल राजाओं के बारे में जानने को छात्र-छात्राएं उत्सुक दिखे। उन्होंने पाल राजवंश के भानू प्रताप से पाल वंश के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महल में रखे विभिन्न उपकरणों से अवगत कराया और उनके बारे में बताया। बाद में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खेल व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. जीके उपाध्याय, डॉ. एससी जोशी, डॉ. संजेश कुमार, डॉ. राजेंद्र सिंह, उषा भट्ट, मनोज कापड़ी, विनोद ऐरी, जितेंद्र धामी, दर्शन तिवारी, मनोज जोशी, करिश्मा धामी, रूबीना, हरिप्रिया, संजन्ना सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *