छ: दशक बाद साकिनखेत रामलीला मंचन की हुई वापसी

Spread the love

जगमोहन डांगी :
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के मनियारस्यूं और असवालस्यूं पट्टियों के संगम कहे जाने वाले साकिनखेत बाजार में छ: दशक के बाद रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन 21 नवंबर तक किया जायेगा। रविवार को छठें दिन राम भरत मिलाप, सुपर्णखा का नासिका छेदन, रावण मारीच संवाद तक ही रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन में 80 प्रतिशत महिलाएं अपनी भागीदारी निभा रही है।
नयारघाटी म्यूजिकल सांस्कृतिक ग्रुप के निदेशक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मवाड़ मनीष कुमार ने बताया कि वह विगत दो वर्षों से साकिनखेत बाजार में रामलीला मंचन के आयोजन का प्रयास कर रहे थे। जो इस वर्ष सार्थक हुआ, क्योंकि छ: दशक बाद रामलीला मंचन की शुरुआत करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्षेत्र के समस्त गांवों के ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस वर्ष रामलीला मंचन का मन बना लिया तो उम्मीद से ज्यादा सफल हो रहे है। इसलिए रामलीला समिति बैनर का नाम सामूहिक रामलीला समिति साकिनखेत रखा है। राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न आदि मुख्य किरदार क्षेत्र की बालिकाएं बखूभी निभा रही है। वहीं सुपर्णखा का किरदार भी महिला निभा रही है। बालिकाओं के शानदार अभिनय को देखने भारी संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बहुत सालों बाद क्षेत्रवासियों को नए आधुनिक युग में विभिन्न संसाधनों से लैस रामलीला मंचन देखने को मिल रही है। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डोभ श्रीकोट अनुज कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष परमानंद सेमवाल, जिला कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान बेडगांव प्रमोद रावत, रामलीला समिति अध्यक्ष एवं प्रधान बेदल गांव नंदन सिंह रावत, जसपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान धोड़ा नवीन कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *