साकिनखेत की रामलीला राजतिलक के साथ सम्पन्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले के साकिनखेत बाजार में रामलीला का मंचन राजतिलक के साथ सम्पन्न हो गया है। इस मौके पर बाजार में राम, लक्ष्मण, सीता, भारत शत्रुघ्न, हनुमान सहित भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात अस्त्र-शास्त्रों की पूज अर्चना और हवन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
नयारघाटी म्यूजिकल सांस्कृतिक ग्रुप के निदेशक एवं सामूहिक रामलीला समिति साकिनखेत के संयोजक मनीष कुमार ने सामूहिक रामलीला समिति साकिनखेत अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकरणी और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रामलीला मंचन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन विधिवत राजतिलक के साथ सम्पन्न हो गया है। इस अवसर पर रामलीला समिति अध्यक्ष एवं प्रधान बेदल गांव नंदन सिंह रावत, पूर्व प्रधान जसपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान धोड़ा नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *