सक्रिय होकर ड्यूटी करें मूक दर्शक बनकर नहीं : मेला आईजी

Spread the love

हरिद्वार। 11 मार्च को होने वाले पहले शाही स्नान को लेकर मेला पुलिस और प्रशासन ने मेला पुलिस लाइन भल्ला कॉलेज स्टेडियम में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ब्रीफिंग की। कुंभ क्षेत्र के लिए 9 जोन और 25 से अधिक सेक्टर बनाए गए हैं। इसी हिसाब से पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि शाही स्नान का जुलूस शहर के बीच से होकर गुजरेगा। इसके बाद के सभी शाही स्नान जुलूस शहर के बाहर से गुजरेंगे। भीड़ पूर्व के सभी स्नानों से ज्यादा आएगी। लेकिन पिछले स्नानों की सफलता की वजह से अतिआत्मविश्वास में न आएं, सतर्क रह कर ड्यूटी करें। कहा कि सक्रिय होकर ड्यूटी करें मूक दर्शक बनकर नहीं। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा के प्रवाह के समान होती है जिसको बांधना नहीं है बल्कि सही दिशा दिखानी है।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से हमारे लिए छोटी सी छोटी जगह भी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। कुंभ मेला ड्यूटी में लगे सभी विभागों का आपसी तालमेल बेहद जरूरी है इसलिए आपस में बेहतरीन तालमेल बनाये रखें। मेले के दौरान होने वाली सभी घटनाओं को तत्काल अपने उच्चाधिकारियों की जानकारी में लेकर आएं।
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि जिन अधिकारियों और जवानों द्वारा किसी कारणवश अपना वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वो जल्द से जल्द करा लें।
ब्रीफिंग के शुरुआत में सीओ ट्रैफिक प्रकाश देवली ने शिवरात्रि शाही स्नान पर्व पर लागू ट्रैफिक प्लान के बारे में समझाते हुए बताया गया कि सभी लोग अच्छे से ट्रैफिक प्लान को जान लें और अपनी-अपनी ड्यूटी की जगह पर ट्रैफिक प्लान के तहत ही कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *