सक्षम ने दिव्यांगों को बांटे कंबल

Spread the love

यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल में सक्षम संस्था ने दिव्यांगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने दिव्यांगों की हर संभव मदद का भी संकल्प लिया।
भृगुखाल के गुरुरामराय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सक्षम के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने बताया कि संस्था पिछले लंबे समय से दिव्यांगों के हितों को लेकर कार्य कर रही है। समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने बताया कि अभियान के दौरान 47 दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान सदस्यों ने दिव्यांगों के हित में कार्य करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर सक्षम के सचिव विपुल उनियाल, यमकेश्वर ब्लाक के अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष पवन लखेड़ा, प्रधानाचार्य अतुल दर्शन, गौतम रतूड़ी, चंद्रमोहन बधाणी, राजवीर सिंह नेगी, मीना देवी, आलोक सिंह, कुलेश्वर नेगी, सुनीलकांत बडोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *