दिव्यांगों के हित में काम कर रहा सक्षम

Spread the love

धूमधाम के साथ मनाया गया सक्षम संस्था का वार्षिकोत्सव
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्था ने दिव्यांगों के साथ सिद्धबली धाम मन्दिर परिसर में अध्यक्ष योगम्बर रावत की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दिव्यांगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि दिव्यांग व्यवहार विशेषज्ञ पूजा डंडरियाल ने किया। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं को सुना और उनके परिजनों को सुझाव दिये। सक्षम के प्रांत सचिव एवं मुख्य वक्ता कपिल रतूड़ी ने संस्था के विभिन्न प्रकोष्ठों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सचिव विपुल उनियाल ने मन्दिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर जेपी ध्यानी का कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर दिव्यांग मेघा और निकिता द्वारा गढ़वाली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुदीप बौंठियाल, महिला प्रमुख पिंकी खंतवाल, महिला सह प्रमुख आरती खंतवाल, इंदु नौटियाल, मधु नेगी, भारती देवी एजूकेशनल फाउंडेशन की संचालिका रिनि लखेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *