सक्षम का अधिवेशन नौ अक्टूबर को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिव्यांगों के हितों को लेकर कार्य करने वाली संस्था सक्षम का अधिवेशन नौ अक्टूबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने कहा कि अधिवेशन में दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी व प्राइवेट नौकरियों में प्राथमिकता देने के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कोटद्वार व भाबर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दिव्यांगों से अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *