पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी डबराल रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय सतुपली में रसायन एवं जंतु विज्ञान विभाग में संयुक्त रूप से विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रसायन विभाग में आयोजित पोस्टर पेंटिंग में साक्षी डबराल पहले, मानसी भट्ट दूसरे व लबली ध्यानी तीसरे स्थान पर रहीं। मॉडल में सिमरन पहले स्थान पर रही। इस दौरान जनरल केमेस्ट्री ऑनलाइन क्विज में 40 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ई-प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में साक्षी डबराल ने पहला, अर्चना दूसरे, संजना ने तीसरे स्थान पर रहीं। मॉडल में मानसी व संजना ग्रुप ने पहला, खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी विभाग की पोस्टर पेंटिंग में रिशिता रावत पहले, मधु गुंसाई दूसरे, मानसी व संजना असवाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया और अंजली को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।प्राचार्य प्रो. संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में रसायन विभाग की डॉ. हिमानी बिष्ट, जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ.शूरवीर सिंह की देख रेख में सभी प्रतियोगिताओ का सफल संचालन हुआ। इस मौके पर निर्णायक डॉ.कुमार विमल लखटकिया, डॉ. विपिन चंद्र, डॉ. वीर सिंह, डॉ. हरिकृष्ण सेमवाल आदि शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *