साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत

Spread the love

उन्नाव , एजेंसी। उन्नाव की बिछिया सीएचसी में अक्सीजन प्लांट लोकार्पण समारोह में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने भाषण के दौरान राकेश टिकैत को ‘डकैत’ बताया। साथ ही राहुल गांधी को राजनीति का ‘पप्पू’ कहा। मंच से ही संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि खुद को किसान नेता कहने वाले राकेश, टिकैत नहीं डकैत हैं।
साक्षी महाराज ने कहा कि हमने राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया है। उनके साथ वह उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष थे। आरोप लगाया कि आज के राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है। वहीं लखीमपुर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *