साक्षी महाराज का दावा- महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की गई, सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

हरिद्वार । तीर्थनगरी हरिद्वार में रविवार को स्वामी वामदेव की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने पूरे देश से साधु-संत हरिद्वार पहुंचे। इस क्रम में उन्नाव सांसद और संत साक्षी महाराज ने भी हरिद्वार पहुंचकर स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में बात की। उनके अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या हुई है। वहीं इस दौरान महंत नरेंद्र गिरि के सुरक्षाकर्मियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने गंभीर आरोप भी लगाए और सीबीआई से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग भी की।
साक्षी महाराज का कहना है कि अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे परम मित्र महंत नरेंद्र गिरि बहुत बहादुर थे और वह कभी आत्महत्या के बारे में सोच नहीं सकते। मेरे द्वारा उनके सुसाइड नोट पर ही प्रश्न लगाया गया है कि यह सुसाइड नोट फर्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *