एनएचएम के पांच हजार कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

Spread the love

देहरादून। एनएचएम के पांच हजार कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों की अलग अलग श्रेणियों में सात, 11 और 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि की गई है। 25 हजार वेतन वाले कर्मचारियों का वेतन सात प्रतिशत, 20 हजार वेतन पर 11 और 15 हजार वेतन पर 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय की ओर से सभी जिलों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। एनएचएम में विभिन्न श्रेणियों में करीब पांच हजार कर्मचारी पूरे राज्य में कार्यरत हैं। तीन अलग अलग श्रेणियों के कर्मचारी एनएचएम के तहत फील्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ कर्मचारियों का वेतन 15 हजार, 17 हजार और 18 हजार रुपए महीना है। इनमें वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। 20 और 22 हजार रुपए महीना वेतन वाले कर्मचारियों का वेतन 11 प्रतिशत बढ़ाया गया। 25 और 27 हजार रुपए महीना वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के आदेश हुए। सहायक निदेशक डा. अर्चना ओझा की ओर से सभी जिलों के सीएमओ और जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिव के लिए आदेश जारी किए गए। वेतन वृद्धि पर एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने सरकार का आभार जताया। अध्यक्ष सुनील सिंह और महासचिव हर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा को 10 लाख तक का बीमा पहले ही कर दिया था। अब वेतन वृद्धि के आदेश से 20 वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। कहा कि सरकार जल्द नियमितीकरण पर भी फैसला ले। नियमितीकरण को उत्तराखंड जन स्वास्थ्य संवर्ग का गठन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *