जसपुर में वसूली कम होने पर दो संग्रह अमीनों का वेतन रोका

Spread the love

काशीपुर। वसूली कम होने पर नाराज एसडीएम ने दो संग्रह अमीनों का वेतन रोक दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार राजेश कुमार का जवाब तलब किया है। शत प्रतिशत वसूली न होने पर अमीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पिछले दिनों हुई डीएम की बैठक में एसडीएम एवं तहसीलदार को वसूली का लक्ष्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद एसडीएम ने तहसीलदार,एवं संग्रह अमीनों की बैठक लेकर वसूली की समीक्षा की। उन्होंने आरआरसी का निरीक्षण किया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने कहा वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन तहसील का वसूली प्रतिशत काफी कम है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कम वसूली करने पर दो संग्रह अमीन को फटकार लगाते हुए संजय सक्सेना और अंशुल कुमार का वेतन रोक दिया। साथ ही संग्रह अमीनों को शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिये हैं। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार राजेश कुमार का जवाब तलब किया गया है। बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की कार्रवाई करने को कहा है। बैठक में नायब तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व लेखाकार विंतेश सक्सेना, संजय कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *