सल्ट पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा ढ़ाई लाख से अधिक का गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जनपद में सल्ट थाना पुलिस ने तस्करी किए जा रहे ढाई लाख से अधिक कीमत के गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा ष्ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025ष् को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु पुलिस अधिकारियों, कार्मिकों को नशे के विरुद्घ लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले नशा तस्करों के विरुद्घ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। बुधवार को सीओ अपरेशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलीखाल जाने वाले रोड मे कूपी तिराहे पर गौलीखाल से आते हुए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर कार यूके04आर 5051 को रोका गया तो वाहन में एक व्यक्ति भूपेश सवार था, कार की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से कार की पिछली सीट में रखे एक प्लास्टिक के कट्टे में 18़400 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर अभियुक्त भूपेश(28 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह निवासी नया लालढांग, रामनगर जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीत की गई। थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियुक्त गांजे को गाँवों से इकट्ठा कर रामनगर की ओर ले जा रहा था, जिसका उद्देश्य गांजे को ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ कमाना था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। बरामद गांजे की कीमत लगभग दो लाख सत्तर हजार रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में एसओ अजेंद्र प्रसाद, हैड कांस्टेबल संजू कुमार, सुरेश चंद्र, कपिल कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *