समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाना ही केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता

Spread the love

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला मंडल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सहसपुर विधायक के कैंप कार्यालय में बैठक की। बैठक में विधायक सहदेव पुंडीर ने सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी। इसके साथ ही सेवा सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया कराई। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में आम आदमी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाना ही केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की किरण पहुंची है। गांवों को सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई सुविधा से जोड़ने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। जिन पर सीधे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नजर रहती है। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखकर शुरू की गई हैं। योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता होने के चलते प्रत्येक योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण कृषि को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा की विकासवादी सोच और नीतियों से कांग्रेस घबरा गई है। 2022 के विधान सभा चुनाव में अभी से अपनी हार देख रही कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि घर-घर तक पहुंचा कर कांग्रेस के दुष्प्रचार को नाकाम करना होगा। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्ति अभियान, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, यशपाल नेगी, मीता सिंह, हयात सिंह, अमर सिंह कंडवाल, पिंकी देवी, लता नेगी, सुनीता गुप्ता, नंदन सिंह कंडारी, अशोक नेगी, राजू थापा, बलबहादुर थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *