जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु कोटद्वार जिले से 50 लाख रूपये का निधि संग्रह हो चुका है। कोटद्वार जिले में नगर, भाबर एक पहाड़ के कुछ क्षेत्र शामिल है। रामभक्त घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग धनराशि देने के प्रति जागरूक कर रहे है।
अभियान के जिला मीडिया प्रमुख संतोष पंत ने कहा कि राममंदिर को लेकर लोगों का उत्साह देखने लायक है। इसमें वह बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। इसमें लोगों का समर्पण व श्रद्धा दिखाई दे रही है। इसलिए यह अभियान जरूर सफल होगा। निधि समर्पण अभियान के तहत प्रत्येक घर से राम मंदिर के निर्माण के लिए जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से धनराशि का समर्पण करेगा, उसकी धनराशि अयोध्या तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था जो 12 फरवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने ने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और स्वेच्छा से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की।