पिथौरागढ़(। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा व गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछने पर नोटिस देकर धमकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कांग्रेस नेत्री प्रेमा कुटियाल और रामू रौकाया के नेतृत्व में अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की गिरफ्तारी व नाम का खुलासा न होने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार शुरू से ही अपराधियों और प्रभावशाली वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष बिक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, चंचल बोरा, चंचल चौहान, दिवाकर पांगती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन राम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव हिमांशु चुफाल, ललित भण्डारी, ललित चुफाल, दीपा रावत, शकुंतला बंगयाल, दीपक मेहरा, बलवन्त बोरा, मनोहर बोरा, जितेंद्र वर्मा, प्रकाश बोरा, भावना महर, लालू बसेड़ा आदि रहे।ना फॉर्म भर सकते हैं।