समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट के सुतेड़ा गांव में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान न होने पर प्रदर्शन किया। क्षेत्र के नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुतेड़ा, वल्सों, चौमेल के ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने लंबे समय से बारिश न होने से उनकी खेती चौपट हो गई है, उन्होंने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना था कि क्षेत्र में पेयजल स्रोत सूख चुके हैं, पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके अलावा गांवों को जोडऩे वाले मार्ग की हालत खराब है। यहां राजेन्द्र पुनेठा, नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, गंगा सिंह, कमल सिंह, भूपेंद्र सिंह, हयात सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश सिंह, प्रहलाद सिंह, लक्ष्मण सिंह, कमल शर्मा, आकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *