हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर संभल के युवक की हत्या कर जलाया

Spread the love

हरिद्वार , श्यामपुर थाना क्षेत्र में संभल के एक युवक की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह शराब के ठेके के पास युवक का अधजला शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा कर जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि श्यामपुर में कांगड़ी शराब के ठेके के पास मुख्य हाईवे पर उमेश्वर धाम के बगल में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसका मुंह का आधा हिस्सा जला हुआ था। मौके से आधी जली हुई डायरी मिली, जिसमें कुछ मोबाइल नंबर मिले।
इसके आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। कुछ घंटों बाद मृतक की शिनाख्त हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *