यही हाल एसडीएम कोर्ट पार्किंग का

Spread the love

 

नैनीताल रोड स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर में हर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग में पहुंचने वाले वाहन चालकों से मनमानी तरीके से वसूली का होना सरासर गलत है। यह हालात भी तब हैं जब सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर प्रशासन के कई अधिकारी वहां मौजूद रहते हैं। पार्किंग की अव्यवस्थाओं के बारे में जब अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया गया तो किसी ने जानकारी न होने की बात कही तो किसी ने कार्यालय की टुट्टी होने का बहाना बना दिया। यहां तक कि अधिकारियों को यह जानकारी भी नहीं थी कि उनके कार्यालयों में बनी पार्किंग की क्षमता कितनी है और प्रतिदिन करीब कितने वाहनों की पार्किंग का दबाव है। इसी तरह की अव्यवस्थाएं प्रशासन के अंतरगत आने वाली रामलीला मैदान की पार्किंग में भी जारी हैं लेकिन कहीं भी अधिकारियों की न तो सख्ती दिखाई दे रही है और न ही कोई बदलाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *