नैनीताल के समीर बिष्ट का चयन स्पोर्ट्स कलेज में हुआ

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल के दो खिलाड़ियों का चयन स्पोर्ट्स कलेज व हस्टल के लिए हुआ है। नैनीताल के शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र समीर बिष्ट का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स हस्टल में हुआ है। वहीं स्पोर्ट्स हस्टल हल्द्वानी के लिए प्रवीण बिष्ट चुने गए हैं। इसके अलावा सेंट जोसेफ कलेज नैनीताल के छात्र गौरांश बोरा, रुद्राक्ष वर्मा व सिहर्श शाह का चयन रुद्रपुर फुटबल क्लब में हुआ है। डीएसए महासचिव अनिल गढ़िया ने बताया, इन बच्चों के चयन से आने वाले बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताई है। इस मौके पर सेंट जोसेफ कलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर, खीमराज देउपा, पवन बिष्ट, अजय शाह, मनोज बिष्ट ने भी खुशी जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *