शीतकाल के लिए समेश्वर महाराज के कपाट बंद

Spread the love

उत्तरकाशी। नौगांव ब्लक के 12 गांव गीठ पट्टी क्षेत्र के आराध्य देव समेश्वर महाराज के कपाट शीतकाल के लिए विधि विधान व पूजा अर्चना करके बंद कर दिए हैं। रविवार को खरसाली गांव इस अवसर पर समेश्वर महाराज ने क्षेत्र और दूर दराज से आए श्रद्घालुओं को आशीर्वाद दिया तथा क्षेत्र से आए लोगों ने इस खुशी में रासो तांदी नृत्य कर खूब आनंद लिया। लोगों ने देवता की पालकी को अपने कंधों पर खूब नचाया। इस अवसर पर समेश्वर महाराज के पुजारी संतोष उनियाल, महाबीर पंवार माही, विशाल मणि उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, अमित उनियाल, पवन उनियाल, गजेंद्र उनियाल, राज स्वरूप उनियाल, आशीष उनियाल, सोबन सिंह राणा अध्यक्ष यमुना घाटी होटल संघ, संदीप राणा उपाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा, मनोज चौहान, विपिन चौहान, संतोष पंवार, मोहन पंवार, रणबीर राणा, अजय चौहान, दीपक रावत, सूरज तोमर, चौन सिंह पंवार सहित समेश्वर महाराज की समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *