समलौंण संस्था ने शिक्षक त्रिलोक किया सम्मान

Spread the love

नई टिहरी। राइंका मरोड़ा सकलाना में तैनात शिक्षक ड़ त्रिलोक चंद्र सोनी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किये जाने पर पौड़ी जिले के राठ में आयोजित राठ महोत्सव में समलौंण संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। वृक्षमित्र के नाम से पहचान रखने वाले शिक्षक त्रिलोक बीते कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण तथा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगे हैं।
बीते मंगलवार को राठ महोत्सव में समलौंण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने शिक्षक त्रिलोक को स्मृति चिह्न और शल भेंट कर सम्मानित किया। संस्था संस्थापक ने कहा वृक्षमित्र को प्रति से इतना लगाव है, कि उन्हें उनके पहनावे से पहिचाना जा सकता है। संस्था संरक्षक भुवन नौटियाल ने कहा कि समलौंण संस्था ऐसे लोगों को समय-समय पर आगे लाने का काम करती रहेगी,ताकि पर्यावरण के क्षेत्र में और लोगों को भी कार्य करने की सीख मिल सके। मौके पर समलौंण संस्था अध्यक्ष मनोज रौथाण, सुरेंद्र नेगी, मातबर सिंह वर्त्वाल, विजय मोहन पैन्यूली, रमेश चंद्र बोडाई, दिनेश चंद्र खंकरियाल, सावित्री मंमगाई, घ्सुनीता भंडारी, भारती, आशा देवी, नरेंद्र सिंह नेगी, धन सिंह घरिया, सुनीता पैठाणी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *