होली पर्व पर सख्ती, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान रेस्टोरेंट व होटल संचालकों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने बेसन, तेल, सूजी व मैदा का सेंपल लिया। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वह विक्रय किए जाने वाले सामान का पक्का बिल बनाकर लें। खाद्य पदार्थों को खुले में न रखें। ग्राहकों को भी सामान में एक्सपाइरी डेट अवश्य देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *