सामान्य ज्ञान में समृद्धि, मनीषा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हिमशिखर सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति पौड़ी द्वारा सेंट जेम्स स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में समृद्धि आर्य ने पहला, सान्वी ने दूसरा व स्पर्श रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मनीषा कंडवाल पहले, विजयलक्ष्मी दूसरे व कृर्ति सैनी तीसरे स्थान पर रहे। संस्था के अध्यक्ष दीपक डोभाल ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे हिमालय बचाओ अभियान के साथ ही स्वच्छता पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता प्रतिभागियों को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सुनील लिंगवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल, यूआर विनय रावत, सचिव ऋतिक रावत, कोषाध्यक्ष लविश, मीडिया प्रभारी शिवांश बहुगुणा ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मधुबाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *