सनातन सेवा समिति पदाधिकारियों ने की मानव संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति अध्यक्ष से भेंट

Spread the love

बागेश्वर। मानव संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी से सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। रविवार लोनिवि विभाग के विश्राम ग्रह में शिष्टाचार भेंट की। समिति के अध्यक्ष ने बताया की नशा एक र्केसर की भांति फैल रहा है इसे जड़ से उखाड़ होगा। साथ ही समाज के हर व्यक्ति को अब खुल कर आगे आना होगा। इस मौके पर समिति के महासचिव गणेश उपाध्याय उपाध्यक्ष, गिरिश जोशी, एडवाइजर तनुज तिरुवा, व्यवस्थापक हरीश बिष्ट, सह सचिव हडसन ऐठानी, कपकोट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कपकोटी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा कपकोटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *