संघ ने की भारत मां की आरती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग एवम धर्मजागरण समन्वय विभाग की ओर से झण्डा चौक में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर संघ के सह ग्राम विकास संयोजक सतेन्द्र ने अखण्ड भारत के बारे में बताते हुए कहा हमारे देश की परंपराओं को अन्य देश भी मानने लगे हैं। यही कारण है कि आज भी इंडोनेशिया में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी राष्ट्र की सुरक्षा के संबध में लगातार चिंतन करता रहता है। सन 1962 में संघ के 2600 सेवकों ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया। जब भी देश के ऊपर कोई संकट आया, संघ के सदस्यों ने उसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चाहे कश्मीर की बाढ़ हो या उत्तरकाशी का भूकंप हो। स्वयंसेवक निरंतर देश के लिए काम करने वालों की अग्रणी पंक्ति में खड़ा है। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *