जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर में तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग का आयोजन किया गया। अंतिम दिन स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महत्व के बारे में बताया गया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदैव समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है।
तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग में करीब 98 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जागरण प्रमुख नारायण, सह जिला संघ चालक लोकपाल ने आरएसएस के महत्व के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समाज के हर दु:ख-सुख में खड़ा रहता है। आपदा या अन्य मुश्किलों में सदैव लोगों की मदद की जाती है। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को योगाभ्यास भी करवाया गया। योग विशेषज्ञों ने स्वयं सेवियों से प्रतिदिन योगाभ्यास करने की अपील की। कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करना चाहिए। इस मौके पर लोकपाल, खेम सिंह, हरीश, विष्णु अग्रवाल, कमल, अरविंद दुदपुडी, संदीप, प्रदीप गुसाईं, राकेश चमोली आदि मौजूद रहे।