संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love

बागेश्वर। कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधी पार्क में ध्वज बंधन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। देश में पनप रही कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। सुनीता टम्टा के नेतृत्व में रविवार को कार्यकर्ता झंडे के नीचे एकत्रित हुए। यहां ध्वज बंधन के बाद सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। कोविड के खिलाफ सभी को एकजुट होने का सुझाव दिया। महिला उत्पीड़न, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, इंद्रा देवी, पार्वती टंगड़िया, इंद्रा जोशी, गोविंद कठायत, प्रकाश, प्रमोद जोशी, गीतांजलि, लक्ष्मी धमशक्तू, कवि जोशी, भीम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *