संग्राम सिंह व युद्धवीर सिंह रहे विजेता

Spread the love

वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में युद्धवीर सिंह व संग्राम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौ दिसंबर को संगठन की ओर से अपना स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस से पूर्व संगठन की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ध्यानी ने प्रतियोगिता में कुल 25 वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता में संग्राम सिंह भंडारी विजेता व युद्धवीर सिंह रावत उपविजेता रहे। वहीं एकल कैरम प्रतियोगिता में युद्धवीर सिंह रावत विजेता व राम कुमार अग्रवाल उपविजेता रहे। कैरम बोर्ड युगल प्रतियोगिता में युद्धवीर सिंह रावत, विजय लखेड़ा विजेता व रामकुमार अग्रवाल, राजेंद्र सिहं बिष्ट उपविजेता रहे। इस मौके पर अध्यक्ष बुद्धि बल्लभ ध्यानी, महासचिव रामकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीएल खंतवाल, उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद कंडवाल, संगठन सचिव केशर सिंह बिष्ट, ऑडिटर एमएम उपाध्याय, श्रीकृष्ण सिंघानिया, विनोद नेगी राजेंद्र सिंह बिष्ट, मेहरवान सिंह चौहान, विजय लखेड़ा, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रेणुका गुंसाई, जयेंद्र नेगी, सीता गुप्ता, महावीर सिंह नेगी, सुरेश जखमोला, दीनानाथ भाटिया, विनोद कुकरेती, संग्राम सिंह भंडारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *