सफाई कर्मी अलकनंदा में डूबा, तलाश जारी

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम में कार्यरत स्थायी सफाई कर्मी (पर्यावरण मित्र) अलकनंदा नदी में डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ एवं आपदा टीम ने डूब हुए व्यक्ति के
बचाव के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। टीम की ओर से व्यक्ति की तलाश जारी है।
कोतवाली निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि मंगलवार सुबह नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी अनिल (45) निवासी नर्सरी रोड, बहुगुणा मार्ग, वाल्मीकि मोहल्ला साढ़े दस बजे के करीब परिवार व अन्य मोहल्ला
वासियों के साथ दशहरा पूजा के लिए नैथाना पुल के पास नदी के किनारे गया था। इस दौरान स्नान करते-करते तैरते समय लगभग 11 बजे वह तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया। उन्होंने बताया कि पुलिस
को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा दल मौके पर पहुंचा। काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की तलाश जारी है। (एंजेसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *