बागियों पर बरसे संजय राउत, बोले- जिंदा लाशें हैं 40 लोग, पोस्टमर्टम के लिए विधानसभा भेजेंगे

Spread the love

मुंबई, एजेंसी महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को शिवसेना के आठवें मंत्री शिंदे गुट में शामिल होने पहुंच गए। इधर शिवसेना के दोनों गुटों में बैठकों का दौर जारी है। इसी बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आक्रामक रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में जो 40 विधायक हैं उनकी आत्मा मर चुकी है। वे केवल जिंदा लाश की तरह बचे हैं। जब वे मुंबई आएंगे तो उन्हें सीधा पोस्टमर्टम के लिए विधानसभा भेजा जाएगा।
राउत ने कहा, उन 40 लोगों का शरीर आएगा लेकिन आत्मा मर चुकी होगी। ये लोग जब मुंबई पहुंचेंगे तो मन से जिंदा नहीं रहेंगे। उन्हें भी पता है कि यहां जो आग लगी है उसमें क्या हो सकता है। उन्होंने कहा, जब गुवाहाटी के होटल की तस्वीरें देखता हूं तो लगता है कि यह बिग बस का घर है। लोग मजे कर रहे हैं। खा-पी रहे हैं और खेलकूद कर रहे हैं। कब तक गुवाहाटी में छिपेंगे, एक दिन मुंबई तो आना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *