बीरोंखाल में आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर बीरोंखाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजय रावत व साथी कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस दौरान बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।
बीरोंखाल मुख्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि सुयश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणपति गणेश की वंदना से की गई। लोक गायक संजय सिंह रावत व संजना गुसाईं ने नेपाल बिटी ब्वारी.., पौड़ी की बांद च.., ब्वाड़ा ब्या ब्याा ब्या.., ओ टुवा बेलेना.., सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी। लोक गायक मनीष लखेड़ा ने बंसी बजे दे कन्हैया..,गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजित बहुद्देशीय शिवरि में विभिन्न विभागों के कैंप लगाए गए थे। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। मौके पर विभिन्न विभागों की 14 शिकायतों का निराकरण किया गया। बहुद्देशीय शिविर में कुछ 64 जन्म प्रमाण पत्र व चार मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिए गए। विरासती दाखित खारीज के तीस मामलों को निराकरण व पांच काश्तकारों को सम्मान निधि दी गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश बिष्ट, उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य, राजे सिंह, सुनील कोटनाला आदि मौजूद रहे।