6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे संजय सिंह

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने ईडी से पूछा था कि संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है। कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। बावजूद इसके संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। कोर्ट ने भी वकील की दलील पर माना कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *