भाषण में आंचल, निबंध में संजय रहा अव्वल

Spread the love

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में इतिहास विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने छात्रों को बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अपना लक्ष्य तय कर मेहनत करने वाले छात्रों को एक दिन अवश्य मंजिल मिलती है।
महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होते हैं। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आंचल, एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा दीपिका रावत, एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ऋतु कोहली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र संजय बिष्ट ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल ने द्वितीय व बीए द्वितीय की छात्रा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विभाग प्रभारी डॉ. प्रवीन जोशी, डॉ. महंत मौर्य, डॉ. शोभा रावत, डॉ.बीएस रावत, डॉ.डीएस चौहान, डॉ. सुनीता, डॉ. तन्नु मित्तल, डॉ. रंजना, डॉ. विनोद, डॉ. संजीव, डॉ. संत कुमार, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार, आयुष त्रिपाठी, समीक्षा कुकरेती, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *