स्व. नेगी के अधूरे कार्यों को पूरे करने का संकल्प लिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया।
गढ़वाल टाकीज स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखण्ड हमारा जुनून का नारा देने वाले तत्कालीन समय में पर्वतीय विकास मंत्री रहते हुए स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी ने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये है, मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे उत्तराखंड में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की सुविधाऐं उपलब्ध करवाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था। उस समय गढ़वाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के घोर अभाव को देखते हुए प्रत्येक विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की गयी थी। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना भी स्व़ चन्द्रमोहन सिंह नेगी के द्वारा ही करवायी गयी थी। इसके अलावा सड़कों का निर्माण सहित पेयजल एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था भी करवायी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *