सांसद अजय भट्ट के रानीखेत आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

अल्मोड़ा। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद और रानीखेत के पूर्व विधायक अजय भट्ट के गृहनगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही नगर व आस-पास के दर्जनों कार्यकर्ता बीते मंगलवार की रात वन विश्राम गृह मालरोड पहुंच गए थे। कार्यकर्ताओं ने सांसद के भट्ट के पहुंचते ही फूल मालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भट्ट ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। सांसद ने रात्रि विश्राम एफआरएच में ही किया। बुधवार की सुबह भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भट्ट से मुलाकात करने वन विश्राम गृह पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद सांसद भट्ट पैतृक गांव धनखलगांव द्वाराहाट को रवाना हुए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नरेंद्र रौतेला, हंसादत्त बवाड़ी, नगर मंत्री ललित मेहरा, सभासद विनोद चंद्र, प्रदीप बिष्ट, रमेश जोशी, पावस जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *