8 अप्रैल से शुरू होगी संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही है। संस्कृत शिक्षा की हाईस्कूल (पूर्वमध्यमा द्वितीय वर्ष) और इंटरमीडिएट (उत्तर माध्यमा द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होगी, जो 21 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए प्रदेश भर में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के मद्देनजर सचल दल से लेकर केंद्र प्रभारी और कस्टोडियन की तैनाती कर दी गई है।
पौड़ी जिले में संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं के लिए तीन परीक्षा केंद्र क्रमश: जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर, ज्वाल्पाधाम संस्कृत विद्यालय ज्वाल्पादेवी और ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय श्री भुवनेश्वरी सिद्धपीठ सितोनस्यूं बनाएं गए हैं। परीक्षा के लिए इसी तरह से अन्य जनपदों में केंद्र बनाएं गए हैं। इस बोर्ड परीक्षा में करीब दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। संस्कृत शिक्षा के निदेशक एसपी खाली ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र प्रभारी से लेकर कस्टोडियन तैनात कर दिए गए है। परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न करने के लिए जिलों में सहायक निदेशक संस्कृत की अगुवाई में सचल दल भी बनाएं गए है। परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *