संस्त विवि ने परीक्षा को बनाए 58 केंद्र

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्त विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 58 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं एक अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेंगी। छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित कराई जाएंगी।
उत्तराखंड संस्त विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरिद्वार शहर में 12 परीक्षा केंद्रों पर विभिन्न महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। हरिद्वार शहर और उसके आसपास उत्तराखंड संस्त विश्वविद्यालय मुख्य परिसर सहित गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर, भगवानदास संस्त महाविद्यालय, निर्मल संस्त महाविद्यालय,ाषिकुल विद्यापीठ संस्त महाविद्यालय,ाषि संस्त महाविद्यालय खड़खड़ी, श्री साईं इंस्टीट्यूट हरिद्वार, देवेश्वरी योग विद्यापीठ हरिद्वार, चमनलाल महाविद्यालय लंढौरा, हरिओम सरस्वती डिग्री कलेज धनौरी को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में रुड़की, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में भी छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को लेकर परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी सेमेस्टर परीक्षाएं एक अगस्त से शुरू की जाएंगी, जिनका समापन 13 अगस्त को होगा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की नकल रोकने के लिए केंद्राध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते भी समय समय पर परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *