संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: संत निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से स्वच्छ जल, स्वच्छ मन मिशन के अंतर्गत सिद्धबली मंदिर के साथ ही खोह नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाना अपने आप में प्रशंसनीय कार्य है। इस कार्य में अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। नगर निगम पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। कहा कि अपने आसपास सफाई रखना हर नागरिक का कत्र्तव्य है। कोटद्वार ब्रांच मुखी धीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मिशन की ओर से सदगुरू माता की कृपा से पूरे भारतवर्ष में समाजकल्याण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कहा कि अभियान के दौरान आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वस्थ समाज निर्माण के लिए हम सभी को सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बताया कि यह कार्यक्रम 27 राज्यों के 1100 स्थानों में चलाया गया है। इस दौरान हल्दूखाता ब्रांचमुखी सतेंद्र सिंह बिष्ट, लैंसडौन ब्रांच मुखी सुभाष पंथवाल, मटियाली ब्रांचमुखी कमलेश्वरी डबराल और सतपुलीमुखी चंडी प्रसाद उनियाल सहित मिशन के सेवादार और स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *