संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

हल्द्वानी। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रविवार को भारतीय रेलवे व अन्य सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। निरंकारी सेवादारों व श्रद्घालुओं ने रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पताल व नगरपालिका के पार्कों में सफाई की। ये अभियान 50 से अधिक शहरों में चलाया गया। संत निरंकारी सत्संग भवन बरेली रोड गौजाजाली में भी अभियान चला। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद मनोज मठपाल व संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी ब्रांच के संयोजक सुभाष अरोरा ने सफाई करके किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *