नैनीताल में संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love

रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संत निरंकारी मिशन के हल्द्वानी, रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, जसपुर, चमोली, पिथौरागढ़,अल्मोड़ा,बागेश्वर व रानीखेत से करीब 1400 सेवकों द्वारा नगर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने सभी सेवकों को पर्यावरण दिवस के मौके पर शपथ दिलाई। जिसके बाद सेवक नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के लिए रवाना हो गए। मुख्यअतिथि ने सेवकों को संबोधित करते सभी को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन हर वर्ष नैनीताल में पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाता है। इसके लिए उनका आभार और उन्होंने कहा प्रदेश के विभिन्न राज्यों से सेवक कड़ी धूप में नगर में हर वर्ष स्वच्छता अभियान चलाते हैं, सही मायनों में यही मानव सेवा है। और हम सब नगरवासियों सहित सैलानियों को भी नगर को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका निभानी होगी। इस दौरान मुख्य संचालक ओपी निरंकारी,नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, चमोली जोनल इंचार्ज पी एस चौधरी,जसपुर जोनल इंचार्ज राजकुमार,बरेली जोनल इंचार्ज संजीव, हल्द्वानी क्षेत्र संचालक दीपक वाही,चमोली क्षेत्र संचालक जगदीश बंगरवाल,नैनीताल क्षेत्र संयोजक सुभाष अरोरा, पीएस बिष्ट,रक्षा राम,भवाली मुखी केएन भट्ट,हल्द्वानी सेवादल धर्मेंद्र कुमार,प्रमोद चंद्रशेखर,रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *