संतोष व कृष्णा दौड़ी सबसे तेज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खेल महाकुंभ के तहत द्वारीखाल ब्लॉक के न्याय पंचायत ठंठोली की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान अंडर-14 बालक व बलिका वर्ग में संतोष एवं कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को राइंका सिलोगी में प्रतियोगिता का आयोजत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सुरमान सिंह भंडारी ने किया। इस दौरान अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अखिलेश व बालिका वर्ग में संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में संतोष रावत व बालिका वर्ग में कृष्णा कुकरेती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में संतोष रावत व बालिका वर्ग में सविता प्रथम स्थान पर रहे। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक कंडवाल व बालिका वर्ग में सविता ने बाजी मारी। 400 दौड़ बालक वर्ग में अतुल कुमार व बालिका वर्ग में निहारिका अव्वल रहे। गोला फेंक में अतुल कुमार व सविता प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाडियों को प्रधानाचार्य वीके सिंह व संकुल समंवयक दिनेश गुंसाई द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर रघुवीर कठैत, विनोद बिष्ट, सुभाष भंडारी, प्रमोद घनसाला, आशुतोष असवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *