जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में राज्य स्थापना दिवस को लेकर महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति ने वाद-विवाद, निबंध लेखन और काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की। गुरुवार को आयोजित इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में पलायन चुनौती एवं अभिशाप” विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में संतोष कुमार पहले, तानिया दूसरे और स्नेहा बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। यह प्रतियोगिता प्रो. राकेश इस्टवाल व डॉ. संदीप कुमार के निर्देशन में हुई। वहीं निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार ने पहला, तानिया ने दूसरा व स्नेहा बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगता में राघव माहेश्वरी ने पहला, सिमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताएं डॉ. अवधेश कुमार उपाध्याय व डॉ. किशोरी लाल शाह के निर्देशन में हुईं।