संविदा कर्मियों ने की नियमितिकरण व समान कार्य व समान वेतन की मांग

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने नियमित करने और समान कार्य के बदले समान देने की मांग की है। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रविवार को एसडीओ कार्यालय परिसर में संगठन ने बैठक का आयोजन किया। संगठन प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र विसराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने नियमित करने और समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर में 1600 से अधिक संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं। बताया कि अधिकतर कर्मचारियों को संविदा में कार्य करते हुए 17 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। बैठक में बाजपुर शाखा के अध्यक्ष तरुण हलदर, चम्पावत जिलाध्यक्ष बालेंद्र सिंह बिष्ट, ललित अधिकारी, खीम सिंह बिष्ट, दिलीप सिंह सामंत, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *