संयुक्त अस्पताल को सेनेटाइजेशन टनल मशीन भेंट की

Spread the love

चम्पावत। भाजपा कार्यकर्ता व खनन व्यवसायी दीपक सिंह ने संयुक्त अस्पताल को कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइजेशन टनल मशीन भेंट की है। इसका शुभारंभ सोमवार देर शाम विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। विधायक ने कहा कि संयुक्त अस्पताल को सेनेटाइजर मशीन भेंट कर दीपक सामाजिक हित में कार्य किया है। विधायक ने सेनेटाइजर कंपनी के ऑनर से बातचीत कर उनसे नगर के तीन विद्यालयों में यह मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां सीएमएस एचएस ह्यांकी , डॉ. उमर, डॉ. वीके जोशी, डॉ. शहजाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *