जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड पोखड़ा के आईटीआई परिसर में तरूण युवाओं की स्मृति में कार्यक्रम संयोजक बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य पुष्कर जोशी के नेतृत्व में पौधा रोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीती देवी ने शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक पुष्कर जोशी ने बताया कि वर्ष 2001 में विकासखंड पोखड़ा के एबीवीपी संगठन के स्व. कृष्णमोहन जोशी सहित सात तरुण युवाओं की सड़क दुघर्टना में मृत्यु हुई थी। पुण्यात्माओं की स्मृति में पोखड़ा बैण्ड में पीपल और बड़ का पौध रोपण किया गया था। जिसके बाद प्रतिवर्ष पौध रोपण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कृषि बागवानी, बेकरी के क्षेत्र में उद्यमी हरपाल बिष्ट, सुधीर सुंद्रियाल, विनोद विंजोला, नरेश सुंद्रियाल, राहुल रावत, विभूति भूषण जोशी, ओम प्रकाश कोहली, प्रेम लाल सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरव जोशी ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रामेश्वरी जोशी, सुरेन्द्र रावत, सोबन सिंह रावत, राजपाल रावत, ज्येष्ठ प्रमुख विजय भारत सिंह, श्रृष्टि जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुडाकोटी, सुमन ढौंडियाल, राज्य आंदोलनकारी नन्द किशोर नौटियाल सहित क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।