जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से समाज सेवी झाबा देवी कंडवाल की याद में मोटाढाक क्षेत्र में आम सहित अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
पदमपुर मोटाढाक स्थित कार्यालय में शोकसभा को संबोधित करते हुए समिति के उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने कहा कि समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए असल देव अभियान चलाया जाता है। जिसके तहत क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में पौधा रोपण अभियान चलाया जाता है। मनमोहन काला ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की याद में पौधा रोपण करना चाहिए। पौध रोपण के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। इस मौके पर समिति के संस्थापक रामभरोसा कंडवाल, महामंत्री जगत सिंह नेगी, रेखा ध्यानी, अनुराग कंडवाल, राजकिशोर ममगाईं, मीनाक्षी बड़थ्वाल, नंदन सिंह नेगी, एसपी डोबरियाल आदि थे।