मंदिर परिसर में किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अंगणी ग्रामवासी समूह की ओर से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रिखणीखाल ब्लॉक के रिख्वलसारी स्थित देवी मंदिर में नवदंपत्ति ने पौधा रोपण किया।
पौधा रोपण से पूर्व ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पौधा रोपण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिना पौधा रोपण हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपने जन्मदिवस, विवाह सहित अन्य शुभ समारोह के मौके पर पौधा रोपण करने की अपील की गई। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों का जागरूक होना आवश्यक है। समूह के सदस्यों ने बताया कि घोटला गांव के आशीष रावत व नुनेरा गांव निवासी किरन की कुछ दिन पूर्व शादी हुई थी। दोनों ने वैवाहिक जीवन प्रारंभ करने पर पौधा रोपण किया। नवदंपत्ति ने रिख्वलसारी स्थित देवी मंदिर परिसर में पीपल के पौधे का रोपण किया।। इस मौके पर सूर्यप्रकाश भारद्वाज, विनय धस्माना, ग्रामप्रधान निक्की रावत (घोटला), गांधी सिंह चौहान, गोपाल सिंह रावत (मंजुली), कल्याण सिंह, मोहन सिंह, धीरज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *