बोर्ड परीक्षाओं में सफलता को सरस्वती पूजन

Spread the love

देहरादून। श्री गुरू राम राय इंटर कालेज नेहरूग्राम में कक्षा दस तथा बारह के परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए गुरुवार को सरस्वती पूजन किया गया। प्रिंसिपल प्रतिभा पाठक ने बताया कि विद्यालय में सरस्वती पूजन की परंपर 1967 से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव प्रसाद खाली संस्त शिक्षा निदेशक शिव प्रसाद खाली रहे। उन्होनें श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के ब्रह्मलीन महंत इन्द्रेश चरण दास तथा वर्तमान गद्दीनशीन महंत देवेंद्र दास के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की प्रशंसा की। साथ ही इस दौरान सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिया। इस दौरान श्री गुरू राम राय संस्त विद्यालय के वेदपाठी छात्र, आचार्य नीरज,समाजसेवी सुरेंद्र नौटियाल और आचार्य पाराम कुकरेती सहित कई लोग मौजूद रहे। कालेज में बरगद के पौधे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *