सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डाडामंडी ने जीती कबड्डी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्याय पंचायत सिराई में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस दौरान कबड्डी में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डाडामंडी प्रथम स्थान पर रहा।
आयोजित प्रतियोगिता का शंभारंभ ग्राम प्रधान चंद्रमोहन चौधरी ने किया। खेल संयोजक रमाकांत डबराल ने बताया कि अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डाडामंडी प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजबाट द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि, बालिका वर्ग में राजकीय कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसिज्ञाना प्रथम रहा। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजबाट प्रथम रहा। इस मौके पर प्रमोद कुकरेती, गजपाल सिंह गुसाईं, अरूण रावत, अजय प्रताप डोभाल, ममता कठैत, रोशन सिंह रावत, दिवाकर बड़थ्वाल, विवेक नैथानी, अनीता खंतवाल, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *